फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra lucknow expresssway accident four mathura man died

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मथुरा के 3 लोगों की मौत

Wed, 10 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
agra lucknow expresssway accident four mathura man died
accident - फोटो : graphic
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज में हुए हादसे में मथुरा के 3 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आगरा से सीमेंट लादकर एक ट्रक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लखनऊ की ओर जा रहा था। तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव बेहटा खास और मेंहदेपुर के बीच कोहरे की धुंध अचानक सामने आ जाने के कारण ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मथुरा से लखनऊ जा रही एक कार तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे से घुस गई। हादसे में कार चालक जितेंद्र उर्फ जीतू (28) पुत्र कप्तान सिंह निवासी गांव जौनई थाना वृंदावन जिला मथुरा की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार श्याम (28) पुत्र बासुदेव गनेश्वरा थाना हाईवे जिला मथुरा, श्याम का रिश्ते में दामाद सोनू उर्फ कृष्ण चंद्र (29) पुत्र मुरारी लाल निवासी गलोता थाना शेरगढ़ मथुरा और दोस्त दिनेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक जितेंद्र के शव को मोर्चरी में रखने के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में श्याम सिंह और सोनू उर्फ कृष्ण चंद्र ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दिनेश का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर मेडिकल कालेज तिर्वा पहुंचे मृतक श्याम सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी व भाई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि श्याम सिंह मुंबई में एक जिम संचालक थे, जबकि दामाद सोनू उर्फ कृष्णचंद्र मथुरा में आनलाइन आर्डर मिलने के बाद कोरियर भेजने का काम करता था। 

श्याम सिंह वृंदावन सत्यमधाम में रहने वाले योगेंद्र सिंह की टूरिस्ट सर्विस से डिजायर कार से लखनऊ में रहने वाले अपने बीमार दोस्त को देखने जा रहे थे। एसओ तालग्राम तारिक खान ने बताया कि हादसे में एक की मौके पर व दो की कानपुर ले जाते समय मौत हुई है। एक घायल का कानपुर में इलाज चल रहा है। सूचना पर देर शाम परिजन पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed