फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Literature Festival Seminar on Kashmir Article 370

साहित्य उत्सव में गूंजा अनुच्छेद 370, वक्ता बोले- वादियों में दिखेगी खुशहाली

Tue, 15 Oct 2019 03:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Agra Literature Festival Seminar on Kashmir Article 370
आगरा साहित्य उत्सव में आए वक्तागण - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में चल रहे आगरा साहित्य उत्सव में ‘कश्मीर: अनुच्छेद 370 से पहले और अब’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से वादियों में एक बार फिर खुशहाली दिखाई देगी। नया माहौल दिखेगा। 
विज्ञापन


मुख्य वक्ता श्रीनगर जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. आशुतोष भटनागर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया नहीं गया है, बल्कि इसमें संशोधन किया गया है। यह संशोधन कश्मीर के लिए समस्या नहीं, बल्कि समाधान है। इससे जम्मू कश्मीर की जनता मुख्य धारा से जुड़ सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है कि वहां ठीक नहीं है। अगर ऐसा है तो फिर व्यापार कैसे चल रहा है। संचालन मधुकर चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद डॉ. अमी आधार निडर ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आगरा विभाग के विभाग संघ चालक हरिशंकर शर्मा, मनमोहन निरंकारी, चंद्रमोहन सचदेवा, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव देव शर्मा, विजय गोयल, सुभाष वोहरा, सुनील दीक्षित, विजय शिवहरे, अशोक पिप्पल, हेमंत भोजवानी, अश्वनी वशिष्ठ, इस्लाम अब्बास मौजूद रहे।

आगरा के हुनरबाजों ने बांधा समां 
आगरा साहित्य उत्सव में सेफ गार्ड चिल्ड्रन सेवा समिति की ओर से आगरा के हुनरबाजों ने समां बांध दिया। बाल कलाकारों ने नृत्य, गायन, प्यानो और ड्रम पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका गुप्ता ने किया। इस दौरान अनूप सिकरवार, शैलेंद्र सिंह नरवार, सुनील, रईस खान, लोकेश कुमार मौजूद रहे।

‘ये लाश किसकी है’ ने खूब हंसाया
फिल्म क्रिएशन ग्रुप के कलाकारों ने ‘ये लाश किसकी है’ नाटक का मंचन कर दर्शकों को खूब हंसाया। नाटक का निर्देशन फिल्म अभिनेता और रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र ने किया। सफेदपोशों और मतलबी लोगों के आसपास केंद्रित इस नाटक ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं।

नाटक में अनिल जैन, अमन अग्रवाल, अर्जुन जय देवी, अभिषेक शर्मा, ऋषि मथुरिया, हर्ष अग्रवाल, जय शर्मा, रॉकी वैद, यश सारस्वत, रोनिल मैसी, अक्षत जैन, मोहित कुमार, एसके जैन ने अभिनय किया। संयोजन अनिल जैन ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed