फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Legends lost by 49 runs

Agra News: आगरा लीजेंड्स को 49 रन से मिली हार

Wed, 04 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Agra Legends lost by 49 runs
विजेता टीम के ​खिलाड़ी
आगरा। वेटरंस क्रिकेट इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन मैत्री मैचों की शृंखला के पहले मैच में आगरा लीजेंड्स को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। फिल वियर ने शानदार 74 रन की पारी खेली, जबकि केनी ने 61 रन और निगेल पैट्रिक ने 15 रन का योगदान दिया। आगरा लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी में अजय कदम ने तीन और राहुल सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा लीजेंड्स की टीम 29.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में भी अजय कदम ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। डॉ. पराग गौतम ने 27 रन का योगदान दिया। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की ओर से रे मेहन ने 4, फिल वियर ने 3 और संजू वर्गीज ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए फिल वियर को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अजय कदम को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मैच का उद्घाटन सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.पी. सिंह ने किया। अंपायर की भूमिका अतुल सोलंकी और वकार अहमद ने निभाई, जबकि स्कोरिंग भुवी चौधरी ने की। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह, रामानंद चौहान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. जॉन अभिषेक, प्रणव कुंद्रा, अमृता आइंद, डॉ. डीएस शर्मा, प्रमोद कुमार, डॉ. राम कुमार सारस्वत माैजूद रहे। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की टीम में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अमेरिका और कनाडा से आए पचास साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं। तीन मैचाें की सीरीज का दूसरा मुकाबल 3 फरवरी को सेंट जोंस के मैदान पर और आखिरी मुकाबला 7 फरवरी को अनेक सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed