फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra lawyers will strike today to demand the establishment of High Court Bench in Agra

आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग: अधिवक्ता आज हड़ताल पर, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट भी नहीं करेंगे काम

Sat, 18 Dec 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत है। अधिवक्ताओं ने अब हर शनिवार को हड़ताल करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Agra lawyers will strike today to demand the establishment of High Court Bench in Agra
बैठक में अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना (हाईकोर्ट बेंच) की मांग को लेकर अधिवक्ता दीवानी में हर शनिवार को हड़ताल को प्रभावी बनाएंगे। इसमें स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट को भी शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति की बैठक में यह विचार रखे गए। शहर के अधिवक्ता फिरोजाबाद भी जाएंगे।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा और अधर शर्मा ने बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल संयोजक नरेश शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया, चौधरी अजय सिंह के निर्देशन में फिरोजाबाद जाएगा। इस दौरान लोगों को खंडपीठ आंदोलन में जोड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

 
अधिवक्ताओं ने बताया कि सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी अपनी रणनीति बनाएंगे। बैठक में आगरा बार एसोसिएशन के सचिव रामप्रकाश शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, अरविंद यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, टिन्नू भाई, प्रवीन गौतम, केके शर्मा, वीरेंद्र फौजदार, हेमंत भारद्वाज, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed