{"_id":"69f2ecb6b70322d3010eb68a","slug":"agra-jalesar-road-to-be-pothole-free-with-19-crore-upgrade-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-जलेसर रोड पर भरेंगे फर्राटा, इस मार्ग को किया जाएगा दुरुस्त; 19 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-जलेसर रोड पर भरेंगे फर्राटा, इस मार्ग को किया जाएगा दुरुस्त; 19 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Thu, 30 Apr 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:16 AM IST
सार
आगरा-जलेसर मार्ग के 51 किमी हिस्से को 19.14 करोड़ रुपये की लागत से गड्ढा मुक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 14 मई को टेंडर प्रक्रिया के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और सड़क की हालत सुधरेगी।
विज्ञापन
मार्ग सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलेसर से आगरा के बीच टेढ़ी बगिया, मुड़ी चौराहा, आंवलखेड़ा को जल्द गड्ढा मुक्त किया जाएगा। आगरा-जलेसर सड़क के इन खराब हिस्सों का निर्माण कराया जाएगा और पूरे 51 किमी हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए 19.14 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 14 मई को इस काम का टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि आगरा-जलेसर सड़क की हालत बेहद खराब थी। पूरा मार्ग टूटा हुआ था और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो चुके थे। आगरा-जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण को एनएचएआई की मंजूरी मिल चुकी है। पेड़ काटने के मामले के कारण यह अटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल इंपावर्ड समिति की सिफारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। उससे पहले सड़क की मरम्मत का काम कराया जाएगा, जिससे चौड़ीकरण होने तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जलेसर में 7.30 किमी लंबे हिस्से का सुधार के साथ 51.600 किमी तक के हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। कुछ हिस्से में जहां जलभराव से समस्या है, वहां सीसी सड़क बनाई जाएगी। लखनऊ स्थित मुख्य अभियंता इस प्रोजेक्ट के लिए डीडीओ बनाए गए हैं।