{"_id":"5a4f45874f1c1bd2178b5193","slug":"agra-is-second-polluted-city-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी आगरा की हालत, प्रदूषण के मामले में देश में दूसरा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी आगरा की हालत, प्रदूषण के मामले में देश में दूसरा नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Jan 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदूष्ाण्ा
- फोटो : amar ujala
जिस समय ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए देशभर के विशेषज्ञ और अधिकारी सुझावों की झड़ी लगा रहे थे, उसी समय आगरा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बनकर स्वच्छ हवा के लिए जूझ रहा था।
गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा का सूचकांक 434 पर रहा, जो बुधवार के आंकड़ों से कहीं ज्यादा रहा। पूरे दिन स्मॉग की जहरीली चादर छाई रही और लोग सांस लेने में परेशानी का अनुभव करते रहे।
ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी ने ताजमहल को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए गुरुवार को जिस समय दर्जनों सुझावों पर चर्चा की, उस समय उन्हीं उपायों पर अमल न होने के कारण आगरा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया।

Trending Videos
जहरीले स्मॉग की चादर गहराई धूल कणों की खतरनाक स्तर पर पहुंची मात्रा के कारण आगरा में गुरुवार को सांस लेना भी मुश्किल हो गया। देश में गाजियाबाद में सबसे जहरीली हवा रही। वहीं आगरा दूसरे नंबर पर रहा।
केवल कागजी निर्देशों के कारण आगरा में प्रदूषण के आपातकाल जैसे हालात हैं। धूल कणों पीएम-2.5 कणों की मात्रा 500 के पार जा चुकी है, जो एक महीने से कम ही नहीं हुई। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहले छह शहरों में से पांच उत्तर प्रदेश के हैं।

एक्यूआई
शहर एक्यूआई
गाजियाबाद 477
आगरा 434
कानपुर 401
लखनऊ 392
पटना 389
नोएडा 387
दिल्ली 362
गाजियाबाद 477
आगरा 434
कानपुर 401
लखनऊ 392
पटना 389
नोएडा 387
दिल्ली 362