फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra ingineer husband gives divorce to wife

इंजीनियर पति ने की थी ये डिमांड, पूरी न होने पर विदेश से भी भेजा तलाक का नोटिस

Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
agra ingineer husband gives divorce to wife
talaq
आगरा की एक मसजिद के पूर्व इमाम की बेटी को पति ने तलाक का नोटिस भेजा है। पति शिपिंग कंपनी में इंजीनियर है। सिंगापुर में तैनात है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। महिला थाना पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले पूर्व इमाम ने बेटी की शादी मई, 2014 को बंगलूरू निवासी युवक से की थी। महिला ने बताया कि पति एक शिपिंग कंपनी में इंजीनियर है। इस समय सिंगापुर में है। उनकी तीन साल की बेटी है। शादी में काफी कुछ खर्च करने के बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कार के लिए साढ़े सात लाख रुपये दिए थे, लेकिन पति और ससुराली लग्जरी कार खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगने लगे। इसके साथ ही पति के प्रमोशन के लिए भी दस लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालीजन उसकी पिटाई करते। पति छह-छह महीने के लिए बाहर चला जाता। जब भी घर आता उत्पीड़न करता। जनवरी में महिला के भाई की शादी थी। पति सिंगापुर से आया। शादी में भेजने से इनकार कर दिया। 

बाद में 25 दिसंबर , 2017 को देवर के साथ घर भेज दिया। फोन पर वापस लेकर जाने की कहने पर तलाक की बात करने लगा। इस पर 18 जनवरी को महिला थाना में शिकायत की।

छीन लिया था मोबाइल

पति ने 20 जनवरी को कोरियर से नोटरी किया हुआ तलाकनामा भेज दिया। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। एक बार फिर महिला थाना पुलिस से शिकायत की।

महिला का आरोप है पति ने मोबाइल, आईफोन और टैबलेट भी छीन लिया था। वह इनसे युवकों से चेैटिंग करते। बाद में उस पर आरोप लगाते कि वो दूसरे लोगों से मोबाइल पर बात करती और चैटिंग करती  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed