{"_id":"68be582849a072ae960bc538","slug":"agra-illegal-conversion-accused-family-missing-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हिंदू परिवारों का जो राजकुमार कराता था धर्मांतरण, उसका परिवार हुआ गायब; घर पर पड़ा है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिंदू परिवारों का जो राजकुमार कराता था धर्मांतरण, उसका परिवार हुआ गायब; घर पर पड़ा है ताला
Mon, 08 Sep 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:45 AM IST
सार
आगरा में अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार राजकुमार लालवानी के परिवार के सदस्य पत्नी और बेटा गायब हो गए हैं। पुलिस जांच में यह पता चला कि बेटे ने पिता के धर्मांतरण कार्यक्रम का विरोध भी किया था।
विज्ञापन
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में अवैध धर्मांतरण के आरोप में राजकुमार लालवानी की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार गायब हो गया है। केदारनगर स्थित मकान पर ताला लटका है। उसकी पत्नी और बेटा घर छोड़ने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। उनमें से किसी ने पड़ोसियों से भी संपर्क नहीं किया है।
शाहगंज के केदारनगर स्थित घर में राजकुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह घर में ईसाई धर्मसभा आयोजित कर हिंदू युवक-युवतियों को बुलाकर धर्मांतरण कराता था। पुलिस ने एक हफ्ते पहले राजकुमार सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसकी गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही पत्नी और बेटा घर से भाग गए। केदारनगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि राजकुमार की पत्नी और बेटा घर पर वापस नहीं लाैटे है। अब उनके घर पर भी कोई नहीं आता है। दो दिन पुलिस पहुंची, लेकिन वापस लाैट गई।
प्रार्थनासभा का बेटा करता था विरोध
राकेश शर्मा ने बताया कि राजकुमार की हरकतें उसके बेटे को बिल्कुल पसंद नहीं थीं। वह विरोध करता था। अक्सर धर्मसभा और प्रार्थनासभाओं को लेकर उसका पिता से झगड़ा होता था। कई बार लड़ाई इतनी बढ़ जाती थी कि घर के बाहर तक आवाज आती थी। हालांकि, बेटे के विरोध के बाद भी राजकुमार नहीं माना और धर्मांतरण कराता रहा।