फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Identity of Two Bodies Found on Railway Tracks Remains Unknown After 55 Days

दो मौते और अनसुलझे सवाल: 55 दिन बाद भी न लगा कोई सुराग, युवती और बालिका की पहचान तक नहीं हुई

Sat, 10 Oct 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:18 AM IST
सार

आगरा के बरहन क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर 16 अगस्त को मिले युवती और बालिका के शवों की 55 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस 40 से अधिक ट्रेनों का डाटा खंगाल चुकी है। मिजोरम से लापता लोगों के रिकॉर्ड के जरिए भी पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब तस्वीरों के माध्यम से दोनों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

विज्ञापन
Agra: Identity of Two Bodies Found on Railway Tracks Remains Unknown After 55 Days
ट्रेन ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा के बरहन क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर युवती और बालिका की माैत 55 दिन बाद भी राज बनी हुई है। पुलिस घटना का खुलासा तो दूर दोनों मृतकों की शिनाख्त तक नहीं करा सकी है। हाल ही में मिजोरम से लापता युवती और दो बालिकाओं से पहचान के प्रयास किए गए लेकिन सफल नहीं हो सके। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर 16 अगस्त को दोनों के शव मिले थे। उनके किसी ट्रेन से गिरने या फेंके जाने की आशंका थी। किसी ने पुलिस के पास आकर पहचान नहीं की। आसपास के जिलों में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई। इस पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के फोटो बनाए गए हैं। उनसे पहचान के प्रयास हैं। 40 से अधिक ट्रेनों का डाटा खंगाला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed