{"_id":"5ecb4900f513ee191516e59b","slug":"agra-hospital-will-open-corona-test-in-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए और जिला प्रशासन में सुलह, खुलेंगे सभी अस्पताल, निजी लैब में कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए और जिला प्रशासन में सुलह, खुलेंगे सभी अस्पताल, निजी लैब में कोरोना जांच
Mon, 25 May 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 25 May 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल जाता मरीज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बीच चली आ रही तनातनी रविवार को समाप्त हो गई है। आईएमए की मांगों को जिला प्रशासन ने मानते हुए साझा बयान जारी किया है। इसमें मरीज हित में दोनों सहयोगी भाव से कार्य करने की बात कही। इसी से तय हुआ कि अब सभी अस्पताल खुलेंगे, निजी लैब में भी कोरोना जांच होगी।
सभी हॉस्पिटल संचालित न होने, प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में कोरोना की जांच पर रोक, चिकित्सकीय सुरक्षा व्यवस्था समेत सात बिंदुओं पर मांगपत्र को लेकर आईएमए और जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने आ गए थे।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की चेकिंग का अभियान भी चला रखा था। कई पर कार्रवाई भी की गई। इसे विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा था। इस कारण विवाद बढ़ रहा था। इस पर आईएमए नो मांगपत्र जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भेजा था।

इसपर रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीएम से बातकर हस्ताक्षर करते हुए साझा बयान जारी किया है। आईएमए के यूपी अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि सर्विलांस टीम सभी अस्पतालों में मानकों का निरीक्षण कर चिकित्सीय सेवाएं संचालित कराएंगी। सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने इस पर खुशी जताई है।
प्रशासन ने हमारी मांगें मान ली - आईएमए
सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय कार्य संचालित किए जाएंगे। निजी लैब में भी कोविड जांच होगी। प्रशासन ने हमारी मांगे मान ली हैं- डॉ. आरएम पचौरी, अध्यक्ष आईएमए, आगरा
मानकों को पालन करते हुए दी मंजूरी - सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि मानकों का पालन करते हुए निजी लैब में जांच को मंजूरी दी है, सभी अस्पतालों में इलाज भी कर सकेंगे। उनके यहां सुरक्षा व्यवस्था का भी भरोसा दिया है।