{"_id":"590ddc8d4f1c1bd210441fbf","slug":"agra-hope-for-these-things-from-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से आगरा को है ये उम्मीदें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से आगरा को है ये उम्मीदें...
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार आगरा आ रहे हैं। ऐसे में आगरा के लोगों को सीएम से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि अब तक जो वादे सपा और बसपा के कार्यकाल में नहीं हो सके। उन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जरूर करेगी। खासकर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख मांग
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
बीएससी नर्सिंग कालेज को कराओ शुरू
एसएन मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग कालेज तैयार है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता और डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्धता भी मिल चुकी है। चार साल के इस कोर्स में 40 सीट हैं। फर्नीचर कबाड़ होता जा रहा है। पिछली सरकार में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सब कुछ ओके है, बस योगी जी को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करानी है।जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा
जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सेवा के लिए बनारस के हेरिटेज हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड से समझौता हो चुका है। अस्पताल में इमारत भी तैयार है। बस, कंपनी के उपकरण खरीद में देरी हो रही है। पिछली सरकार जाने के बाद प्रक्रिया सुस्त पड़ गई है। निशुल्क डायलिसिस से सैकड़ों गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा।एसएन में बजट-नर्सिंग स्टाफ की हो बढ़ोत्तरी
रोजाना 1500 की ओपीडी और आईपीडी 400 से अधिक। नर्सिंग स्टाफ केवल 100 का है। जरूरत है 350 से अधिक की। ऐसा ही हाल टेक्नीशियन का है। इनकी कमी से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्रैकीथेरेपी समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं। सालाना करीब 4.50 करोड़ रुपये। इसमें आक्सीजन, दवाएं और केमिकल की खरीद करनी होती। बजट-नर्सिंग स्टाफ बढ़ जाए तो सेवाएं और बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन पर सख्ती चाहते हैं लोग
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला