फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Hockey Olympian Jagbir Singh Appointed to NADA Appellate Panel

यूपी: हॉकी स्टार जगबीर सिंह की नई पारी, नाडा के अपीलीय पैनल में मिली जगह, डोपिंग पर करेंगे सुनवाई

Sat, 19 Sep 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:28 AM IST
सार

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और आगरा निवासी जगबीर सिंह को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अपीलीय पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। छह सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा करेंगे।
 

विज्ञापन
Agra Hockey Olympian Jagbir Singh Appointed to NADA Appellate Panel
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व कोच जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हॉकी में भारत की कप्तानी कर चुके आगरा के जगबीर सिंह अब खेलों को डोपिंग से मुक्त रखने की मुहिम में अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें अपीलीय पैनल का सदस्य नियुक्त किया है। छह सदस्यीय पैनल के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा हैं।
विज्ञापन


विभव नगर निवासी जगबीर सिंह ने 1988 सियोल और 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जगबीर भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। वह पूर्व में नाडा की डिसिप्लिनरी कमेटी के सदस्य भी रहे। नई जिम्मेदारी पर जगबीर सिंह ने फोन पर बातचीत में कहा कि दुनियाभर में डोपिंग के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेल और 2036 के संभावित ओलंपिक आयोजन को देखते हुए खिलाड़ियों को जागरूक करना जरूरी है। सफलता के लिए शॉर्टकट और डोपिंग से बचकर मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


खेल जगत ने बताया बड़ी जिम्मेदारी
जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लवानिया ने कहा कि जगबीर सिंह का अंतरराष्ट्रीय खेल अनुभव बहुत समृद्ध है। नाडा की अपीलीय पैनल में उनकी नियुक्ति गौरव की बात है। जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने कहा कि जगबीर ने खिलाड़ी और कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया है। अब डोपिंग रोधी व्यवस्था में उन्हें जिम्मेदारी मिलना उनके अनुभव और खेलों में योगदान को एक नई भूमिका देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed