{"_id":"5c9100b3bdec221460792827","slug":"agra-grp-arrested-nine-robbers-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में लूट और छिनैती करने वाले नौ बदमाश गिरफ्तार, 15 मोबाइल सहित ये सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में लूट और छिनैती करने वाले नौ बदमाश गिरफ्तार, 15 मोबाइल सहित ये सामान बरामद
Tue, 19 Mar 2019 08:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी आगरा फोर्ट ने दो गिरोहों के नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लैपटॉप, 15 मोबाइल, चाकू, नगदी आदि बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर आगरा फोर्ट कृपाल शंकर ने बताया कि सोमवार की रात को आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से पांच शातिर चोरों को पकड़ा गया। इनमें सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी वकार, नई दिल्ली निवासी अर्जुन साहनी, अमरोहा निवासी रामपाल, पहाड़गंज दिल्ली निवासी रोहन और अली हुसैन शामिल हैं।
इनके पास से दो लैपटॉप, आठ मोबाइल और चाकू बरामद हुए। इस गैंग के सदस्य दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। कई दफा ट्रेनों में लूटपाट करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। इनमें वकार युनूस, अली हुसैन और रामपाल दिल्ली, टूंडला से भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरा गिरोह ईदगाह स्टेशन से पकड़ा
दूसरा गिरोह मंगलवार को ईदगाह स्टेशन पर पकड़ा गया। इनमें ताजगंज निवासी अशोक, कुतलूपुर, ईदगाह निवासी संजय व सौरभ और शमसाबाद निवासी वीरू राठौर शामिल हैं। इनमें सौरभ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में सदर थाने से जेल जा चुका है।
पकड़े गए बदमाश खासतौर से स्टेशनों के आउटरों पर यात्रियों के मोबाइल छीनते हैं। आगरा से जयपुर रूट की ट्रेनों में चोरियां और छिनैती करते हैं। इनके पास से चोरी के मोबाइल औैर नगदी बरामद की गई है।