{"_id":"5a911ef34f1c1b05738b9352","slug":"agra-girl-recorded-the-statement-after-the-marriage-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के बाद लड़की पहुंची कोर्ट, यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के बाद लड़की पहुंची कोर्ट, यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
बवाल करने वाले को अधिवक्ताओं ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के दीवानी परिसर में शुक्रवार दोपहर को प्रेम विवाह के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई युवती को लेकर बवाल हो गया। युवती और युवक के घरवाले आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चले।
इससे परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग ईंट-पत्थर लगने से चोटिल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर तीन बवालियों को पकड़ लिया।
उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक घंटे तक बवाल हुआ। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। शमसाबाद की रहने वाली युवती आठ जनवरी को लापता हो गई थी।

Trending Videos
उसके घरवालों ने 20 जनवरी को मथुरा के फरह निवासी शौकीन के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बेटी की उम्र तकरीबन 16 साल बताई। युवती ने शौकीन से गाजियाबाद में रजिस्टर्ड निकाह कर लिया।
दोनों एक ही समुदाय से हैं। इसके बाद वह दोनों हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने एक फरवरी को पुलिस को निर्देश दिए कि युवती का 164 सीआरपीसी का बयान दर्ज कराया जाए। दोनों को पुलिस की सुरक्षा दिलाई जाए।
इसके साथ ही युवती का मेडिकल भी कराए। तब तक किसी पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया जाए। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इसमें उसकी उम्र 19 साल आई।

पिटाई करना लगे
शुक्रवार दोपहर को युवती को बयान के लिए दीवानी लाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। शौकीन कोर्ट के बाहर खड़ा हुआ था। तभी युवती के घरवाले आ गए। उन्होंने शौकीन को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी।
यह देखकर शौकीन के घरवाले भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। अधिवक्ता और वादकारी भी चोटिल हो गए। इस पर कुछ लोग भाग गए। बाद में दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी।
पुलिस ने शौकीन, उसके पिता मुन्ना खां और उसके भाई सहित चार लोग और दूसरे पक्ष के छह लोगों को पकड़ा है। एसओ थाना न्यू आगरा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
युवती के कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद वह ससुराल फरह चली गई। उसे पुलिस सुरक्षा में वहां भेजा गया। युवती की ओर से पैरवी अधिवक्ता सुमन सक्सेना और पवन कुमार लवानिया ने की।