फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl recorded the statement after the marriage in court

लव मैरिज के बाद लड़की पहुंची कोर्ट, यहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी

Sat, 24 Feb 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
agra girl recorded the statement after the marriage in court
बवाल करने वाले को अधिवक्ताओं ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दीवानी परिसर में शुक्रवार दोपहर को प्रेम विवाह के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई युवती को लेकर बवाल हो गया। युवती और युवक के घरवाले आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चले। 
विज्ञापन


इससे परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग ईंट-पत्थर लगने से चोटिल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर तीन बवालियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक घंटे तक बवाल हुआ। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। शमसाबाद की रहने वाली युवती आठ जनवरी को लापता हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घरवालों ने 20 जनवरी को मथुरा के फरह निवासी शौकीन के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बेटी की उम्र तकरीबन 16 साल बताई। युवती ने शौकीन से गाजियाबाद में रजिस्टर्ड निकाह कर लिया। 

दोनों एक ही समुदाय से हैं। इसके बाद वह दोनों हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने एक फरवरी को पुलिस को निर्देश दिए कि युवती का 164 सीआरपीसी का बयान दर्ज कराया जाए। दोनों को पुलिस की सुरक्षा दिलाई जाए। 

इसके साथ ही युवती का मेडिकल भी कराए। तब तक किसी पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया जाए। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इसमें उसकी उम्र 19 साल आई।

पिटाई करना लगे

शुक्रवार दोपहर को युवती को बयान के लिए दीवानी लाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। शौकीन कोर्ट के बाहर खड़ा हुआ था। तभी युवती के घरवाले आ गए। उन्होंने शौकीन को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। 

यह देखकर शौकीन के घरवाले भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। अधिवक्ता और वादकारी भी चोटिल हो गए। इस पर कुछ लोग भाग गए। बाद में दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी। 

पुलिस ने शौकीन, उसके पिता मुन्ना खां और उसके भाई सहित चार लोग और दूसरे पक्ष के छह लोगों को पकड़ा है। एसओ थाना न्यू आगरा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

युवती के कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद वह ससुराल फरह चली गई। उसे पुलिस सुरक्षा में वहां भेजा गया। युवती की ओर से पैरवी अधिवक्ता सुमन सक्सेना और पवन कुमार लवानिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed