{"_id":"6ad5a0803f75570ec002bf56","slug":"agra-ghatia-azam-khan-road-traffic-jam-due-to-encroachment-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ठेलों का कब्जा: यूटर्न लेकर भी जाम से राहत नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ठेलों का कब्जा: यूटर्न लेकर भी जाम से राहत नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुसीबत
Mon, 19 Oct 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा के घटिया आजम खां रोड पर फल-सब्जी के ठेलों और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों ने सड़क का बड़ा हिस्सा घेर रखा है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, वहीं एडीसीपी ट्रैफिक ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
घटिया आजम खां मार्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यातायात पुलिस ने घटिया आजम खां चौराहे पर जाम से राहत दिलाने के लिए चौराहे को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। राहगीरों को यूटर्न लेकर आना होता है। इससे चौराहे पर भीड़ नहीं है लेकिन पूरे मार्ग पर ठेले का जमावड़ा लगने से सड़क पर चलना मुश्किल है। सुबह से लेकर रात तक राहगीरों को जाम से दो-चार होना पड़ रहा है।
हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां चौराहे पर पुलिस चौकी भी है। इस क्षेत्र पर कई बड़े स्कूल हैं। साथ ही थोक और फुटकर का बड़ा बाजार भी है। चौराहे से वजीरपुरा रोड पर सब्जी मंडी है। सड़क पर दोनों ओर रोजाना 40 के करीब फल और सब्जी के ठेले लगते हैं। इसके कारण सड़क का मात्र चौथाई हिस्सा ही राहगीरों के लिए बचता है। स्कूल लगने और छूटने के दौरान चौराहे से निकलना मुश्किल हो जाता है।
इसी तरह चौराहे से सिटी स्टेशन रोड पर भी दुकानों के बाहर वाहन पार्किंग और अतिक्रमण हो रहा है। दोपहर के समय वाहनों के दबाव के कारण लोगों को निकलने के लिए 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी संजय बघेल ने बताया कि बच्चों को स्कूल ले जाने और वापस लाने के दौरान हालात बहुत खराब हो जाते हैं। स्कूल के गेट से जाम लगना शुरू होता है और चौराहे तक लाइन लग जाती है। दुकानों पर आने वाले लोग और सब्जी-फल खरीदने आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं देती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग संभालते हैं व्यवस्था
स्थानीय निवासी मुकुल ने बताया कि जाम लगने की स्थिति में स्थानीय बाजार कमेटी के लोगों को सड़क पर उतरना पड़ता है। पूर्व में एसीपी यातायात ने सीसीटीवी लगाने के साथ जाम लगने पर यातायात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की थी। अतिक्रमण हटवाया था। वर्तमान में जाम से राहत के लिए दोबारा काम करने की जरूरत है।
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि नगर निगम से समन्वय कर अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को दूर कराया जाएगा। शहर के पुराने क्षेत्रों में यातायात संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।