फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra gang rape with woman in car

आगराः महिला को उसी की कार में अगवा कर सुनसान में ले गए बदमाश, फिर किया गैंगरेप

Fri, 27 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
agra gang rape with woman in car
demo pic - फोटो : डेमो पिक
आगरा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को कार में चार लोगों ने अगवा किया। सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार भी किए। 
विज्ञापन


महिला से गहने और आईफोन भी छीन लिया। इसके बाद कार से फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं कार और आईफोन बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति प्रॉपर्टी डीलर है। बुधवार रात को दस बजे वह गाड़ी से सादाबाद जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद में उसका घर भी है। रामबाग चौराहे के पास गाड़ी रोककर पानी की बोतल खरीदने दुकान पर चली गई। इसके बाद कार में लौटकर आई तो उसमें दो लोग बैठे हुए थे। 

agra gang rape with woman in car
demo pic
उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन एक युवक ने पिस्टल और दूसरे ने चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। कार को चलाने की कहने लगे। वह कार को आगे ले गई। 

कुछ दूरी पर चलते ही दो लोग और आ गए। कार में सवार लोगों ने कार रुकवाकर दोनों को बैठा लिया। इसके बाद कार को कब्जे में लेकर उसे बंधक बनाकर लिया।

दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद सुनसान जगह पर कार रोक ली। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो पहले चाकू से गर्दन पर वार करके लहूलुहान कर दिया। 

एक ने गला घोंटने का भी प्रयास किया। इस दौरान महिला के कान के झुमके, चेन, मंगलसूत्र और एक आईफोन लूट लिया। इसके बाद कार से धक्का दे दिया। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के पास एक और मोबाइल था। रात 12:30 बजे सौ नंबर मिलाया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गैंगरेप और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

वहीं देर रात छानबीन कर कार और आईफोन बरामद कर लिया। आईफोन पूरी तरह से टूटा हुआ था। वहीं महिला का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

महिला का कहना है कि वह दो लोगों को पहचानती है। दोनों उसके पति की पहली पत्नी के भाई हैं। उसे रास्ते से हटाने के लिए पति के सालों ने ऐसा किया है।

पहले पति से चल रहा विवाद

सीओ छत्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीड़ित महिला ने दूसरी शादी की है। वह एक महीने से दूसरे पति के साथ सिकंदरा क्षेत्र में रह रही है। उसका पहला पति हाथरस में रहता है। उसके तीन बच्चे भी है। 

पहले पति से तलाक का केस चल रहा है। वहीं उसके पति की भी पहली पत्नी है। वह मायके में रह रही है। एक साल पहले वह साले की विवाहित बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। इससे भतीजी का घर टूट गया। 

रिश्तेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को जेल जाना पड़ा था। उसकी पहली पत्नी ने भी केस डाल रखा है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed