{"_id":"6a98dc162067c95fc302c3a4","slug":"agra-gang-misdeed-case-minor-names-four-accused-tajganj-police-booked-only-one-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन से दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म; पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म; पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ
Thu, 03 Sep 2026 08:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:03 AM IST
सार
आगरा में नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे बहलाकर मथुरा ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और बाद में आगरा के होटल में तीन अन्य युवकों ने भी वारदात की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजा, जबकि पीड़िता ने कोर्ट में चार आरोपियों के नाम बताए; सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज इलाके की हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा को फुसलाकर ले जाने के बाद चार युवकों ने आगरा व मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ताजगंज पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। मुकदमे में अन्य आरोपियों के नाम तक नहीं बढ़ाए। पॉक्सो एक्ट की धारा भी नहीं बढ़ाई, जबकि कोर्ट में पीड़िता ने चार आरोपियों के नाम बताए थे। सपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मिलकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटना 13 अगस्त की है। हाईस्कूल की छात्रा कोचिंग जाने के बाद लापता हुई थी। दो दिन बाद पुलिस ने उसे शीतल नामक युवक के कब्जे से मुक्त कराया। पीड़िता ने शीतल पर बहलाकर मथुरा ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस को बताया था कि आरोपी अगले दिन उसे मथुरा से ताजनगरी के होटल में लेकर आया, जहां आरोपी के चचेरे भाई राहुल, रोहित और दोस्त अनस ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और जान से मारने की धमकी दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब अन्य आरोपी परिवार को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचे। कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पुलिस आयुक्त ने जांच कर उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए। वहीं मामले में ताज सुरक्षा एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में सघन जांच की जा रही है। बयान के आधार पर पाॅक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।