फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra french president seen beuty of taj mahal

ताजमहल की खूबसूरती में खोए राष्ट्रपति मैक्रों, अपने इस अंदाज से छू लिया सभी का दिल

Mon, 12 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
agra french president seen beuty of taj mahal
ताजमहल में फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
‘नमस्ते आगरा’। खेरिया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में नमस्ते बोलकर अभिवादन किया तो स्वागत करने आए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मेयर नवीन जैन भी हैरत में पड़ गए। 
विज्ञापन


ताजमहल का दीदार करने आए इमैनुएल मैक्रों सूर्यास्त पर सुनहरी किरणों में लिपटे ताजमहल की आभा देखकर न केवल खो गए, बल्कि जब वापस लौटे तो पांच बार मुड़कर ताजमहल को एकटक निहारा। करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे।
विज्ञापन


पत्नी मैरी क्लाउड के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार करने आए राष्ट्रपति मैक्रों का खेरिया हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। मयूर नृत्य के साथ स्वागत के बाद वह शिल्पग्राम पहुंचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बमरसिया लोकनृत्य में वह ऐसे रमे कि ढोल नगाड़े खुद भी बजाया। गोल्फ कार्ट में सवार होकर राष्ट्रपति मैक्रों ने ताजमहल में प्रवेश किया। करीब डेढ़ घंटे तक वह ताजमहल में रहे। 

agra french president seen beuty of taj mahal
फ्रांस के राष्ट्रपति का डिप्टी सीएम ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को जानने के लिए वह अपने साथ दिल्ली से ही इतिहासकार को लाए थे, जिन्होंने सूर्यास्त के समय ताजमहल का दीदार कराया। वह मस्जिद की ओर खड़े हो गए। जहां लालिमा लिए सूर्य की रोशनी गुंबद पर पड़ी तो अनूठा एहसास करा गई। 

उन्होंने ताज के इनले वर्क की तारीफ की और लौटते समय पांच बार ताज को मुड़कर देखा। मेयर नवीन जैन उनके ताज दीदार में साथ रहे। शाम 7.10 पर वह ताज से निकले और इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा कि आपके स्वागत से अभिभूत हूं। ताजमहल मोहब्बत की निशानी है। इसकी अद्भुत कला और वास्तु 17 वीं शताब्दी की प्यार की कहानी बयां करती है। धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed