फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra four workers injured in wall collapse

आगरा में नाले की सफाई करते वक्त गिरी दीवार, मलबे में दबे 4 कर्मचारी

Wed, 07 Mar 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
agra four workers injured in wall collapse
कर्मचारी को मलबे से बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के छावनी के वार्ड नंबर चार में नौलक्खा स्थित नाले की सफाई के दौरान बुधवार को नाले की कुछ माह पहले बनाई गई बाउंड्रीवाल ढह गई। नाले में सफाई कर रहे चार कर्मचारी दबकर घायल हो गए। 
विज्ञापन


चीख-पुकार होने पर लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। बाउंड्रीवाल में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


छावनी के वार्ड नंबर चार में नौलक्खा के नाले की कुछ माह पूर्व ही बाउंड्रीवाल बनवाई गई थी। बुधवार छावनी के छह सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर के साथ नाले की सफाई करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra four workers injured in wall collapse
लोगों ने की मदद - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे सफाई के दौरान बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा ढह गया और नाले में काम रहे संदीप, सेंटू, अनूप और रिंकू के ऊपर गिरा, जिससे वह दब गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने ईंटें हटाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला। 

घायल कर्मचारियों को फतेहाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वार्ड के निवासियों राजीव, दिनेश का कहना था कि छावनी परिषद के इंजीनियर ने कुछ माह पहले ही नाले की बाउंड्रीवाल बनवाई थी। 

कमीशनखोरी के कारण बाउंड्रीवाल में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही कारण रहा कि बाउंड्रीवाल भरभरा कर ढह गई। घटना के संबंध में छावनी के सीईओ एम. वेंकट नरसिम्हा रेड्डी का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है। 

घटिया निर्माण सामग्री से दीवार बनवाने पर इंजीनियर जवाब तलब किया जा रहा है। नाले की बाउंड्रीवाल को दोबारा बनवाया जाएगा। सफाई कर्मियों के इलाज के लिए ठेकेदार से कहा गया है।

आधी मजदूरी पर कराया जा रहा काम

agra four workers injured in wall collapse
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
गरिमा कंस्ट्रक्शन नामक फर्म छावनी में ठेके पर सफाई कार्य करवाती है। फर्म में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को निर्धारित 14000 रुपये के स्थान पर सात हजार रुपये का ही भुगतान किया जाता है। 

सफाई कर्मचारियों ने सीईओ को पत्र लिखकर पूरा भुगतान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों का पीएफ या ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। खाते में वेतन ट्रांसफर करने के स्थान पर नगद वेतन दिया जाता है। 

इसके पूर्व वॉयस आफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी भी मजदूरी में घपले की शिकायत कर चुकी है। सोसाइटी के महासचिव बीर बहादुर सिंह ने बताया कि डी क्लास में संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को आधा वेतन दिया जा रहा है। 

इस संबंध में श्रम विभाग के अधिकारी भी जांच करके फर्म की गड़बड़ी के बारे में पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान खातों में नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed