फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fort-Jaipur Express has been canceled for about three months

रेल यात्रियों को झटका: इतने दिनों तक नहीं चलेगी आगरा फोर्ट-जयपुर एक्सप्रेस, जानें क्या है रद्द करने का कारण?

Wed, 08 May 2024 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 11:06 AM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। आगरा फोर्ट-जयपुर एक्सप्रेस को करीब तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन
Agra Fort-Jaipur Express has been canceled for about three months
train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा फोर्ट से जयपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य की वजह से रेल यातायात दो महीने से अधिक बाधित रहेगा। आगरा फोर्ट-जयपुर एक्सप्रेस को 7 अगस्त तक निरस्त कर दिया गया है। दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया है। रेलवे ने निरस्त ट्रेनों की बुकिंग भी रद्द कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर और ट्रेन संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 4173 मथुरा-जयपुर रेल सेवा 12 मई से 7 अगस्त तक मथुरा से खातीपुरा तक संचालित होगी। ये ट्रेन खातीपुरा-जयपुर स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 4174 जयपुर-मथुरा रेल सेवा 12 मई से 7 अगस्त तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का जयपुर से खातीपुरा स्टेशनों के बीच संचालन नहीं होगा। ट्रेन संख्या 19716 गोमतीनगर-जयपुर रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक गोमती नगर से चलकर जयपुर स्टेशन पर सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी। अभी तक ये सुबह 7.20 बजे पहुंचती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed