फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Footwear Set to Shine in UK Market as Trade Deal Ends 16 Percent Import Duty

UP: ब्रिटेन में चमकेगा आगरा का जूता, खत्म हुआ 16% टैक्स; निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

भारत-यूके व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन में भारतीय चमड़ा और फुटवियर उत्पादों पर लगने वाला 16 प्रतिशत आयात शुल्क खत्म हो गया है। इससे आगरा के जूता उद्योग, एमएसएमई इकाइयों और हजारों कारीगरों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Agra Footwear Set to Shine in UK Market as Trade Deal Ends 16 Percent Import Duty
आगरा का जूता - फोटो : संवाद

विस्तार

 भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट(सीईटीए) लागू होने से आगरा के जूता निर्यातकों के लिए ब्रिटेन के बाजार के दरवाजे पूरी तरह खुल गए हैं। भारतीय चमड़ा और फुटवियर उत्पादों पर लगने वाला 16 प्रतिशत तक का आयात शुल्क अब समाप्त हो गया है, जिससे एमएसएमई क्षेत्र और लाखों श्रमिकों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन


जूता एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े फुटवियर केंद्र आगरा के निर्यातकों को इस समझौते से वैश्विक बाजार में नई प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के अनुसार, इससे भारत की 99% टैरिफ लाइनों को तत्काल ड्यूटी-फ्री पहुंच मिल गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत से ब्रिटेन को 419.67 मिलियन डॉलर का निर्यात हुआ था। सीईटीए के प्रभाव से अगले तीन वर्षों में 1 से 1.5 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त निर्यात का अनुमान है। साथ ही, सेल्फ-सर्टिफिकेशन की सुविधा से निर्यातकों की दस्तावेजी प्रक्रिया भी बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब हालात के बीच उम्मीद की किरण
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात से निर्यात प्रभावित हो रहा है। यूके से हुए समझौते से निर्यात बढ़ेगा। हम इसे उम्मीद की किरण की तरह देख रहे हैं। आगरा से करीब 4,000 करोड़ का सालाना निर्यात है। युद्ध के कारण लॉजिस्टिक्स महंगा हो गया है। ऐसे में यूके से करार से सिर्फ निर्यातक नहीं कारीगरों को भी लाभ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed