Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Food Department Seizes 40 Litres Mustard Oil and Collects 13 Food Samples

यूपी: दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरसों का तेल जब्त; मिठाई-दूध के नमूने जांच को भेजे

Thu, 05 Nov 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर किशोरपुरा स्थित तेल मिल से 40 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। टीम ने तेल का नमूना भी जांच के लिए लिया है।
 

विज्ञापन
Agra Food Department Seizes 40 Litres Mustard Oil and Collects 13 Food Samples
तेल का नमूना लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी सामान पकड़ने के लिए दूध, मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्री के 13 नमूने लिए। मिलावट की आशंका पर 40 किलो सरसों के तेल को सीज भी किया। रिपोर्ट में नमूने फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरपुरा में कमल कुमार के तेल मिल की जांच की। यहां पर ड्रम में 40 लीटर सरसों का तेल भरा हुआ था। मिलावट की आशंका पर इसे सीज कर दिया। इसका नमूना भी लिया है।
विज्ञापन


पास में ही स्थित चक्की से बेसन, बेलनगंज से मिश्रित दूध, जीवनीमंडी स्थित चीनी खिलौना निर्माण इकाई से चीनी खिलौना, फतेहाबाद के पेंगोरिया स्वीट्स एंड फास्टफूड से खोआ और रसगुल्ला, अनिल घेवर वाल से मिल्क केक, बर्फी और शहर के अग्रवाल भोजनालय से पकी हुई अरहर की दाल और सोयाबीन रिफाइंड का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवनीमंडी स्थित स्वीट शॉन से बेसन के लड्डू, प्रेम हलवाई से खोआ बर्फी और दूधिया से दूध का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed