{"_id":"5a7ef0834f1c1ba2268b982a","slug":"agra-family-wanting-to-marry-a-minor-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की की शादी करना चाह रहे घर वाले, उसने उठाया ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की की शादी करना चाह रहे घर वाले, उसने उठाया ये बड़ा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बुआ के घर में रह रही इंटर की छात्रा शुक्रवार को आगरा के एसपी सिटी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने कहा कि वह बुआ के यहां रहती है। वह उसकी जबरन शादी करा रही हैं। वह घर से भागकर आई है।
एसपी सिटी ने आशा ज्योति केंद्र को कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में उसके परिवारीजनों को बुलाया गया। घरवालों के शादी से मना करने पर उसे भेजा गया।
भरतपुर (राजस्थान) की 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि दो महीने की उम्र में पिता ने उसे बुआ और फूफा को गोद दे दिया था। तब से वही उसका पालन पोषण कर रहे हैं।

Trending Videos
इस समय वह इंटर की परीक्षा दे रही है। सेवला, सदर में एक कॉलेज में सेंटर पड़ा है। बुआ उसकी जबरन शादी करना चाहती है, उसने विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानी।
छात्रा का कहना है कि पढ़ाई करके वह शिक्षक बनना चाहती है। पिता से भी शिकायत की, लेकिन वह भी आर्थिक तंगी का हवाला दे रहे हैं। सात फरवरी को शादी का दिन तय कर दिया था।
वह छह फरवरी को बुआ के घर से भाग आई। जब वह कॉलेज परीक्षा देने पहुंची तो फूफा और उनके बेटे भी आ गए। इस पर वह बिना परीक्षा के ही आ गई।

काउंसलर ने की बात
शुक्रवार को महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस को मिली। वह उसे एसएसपी के पास ले गए। एसएसपी नहीं मिले। तब एसपी सिटी से पीड़िता की मदद को कहा।
एसपी सिटी ने किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। काउंसलर ने उससे बात की। इसके बाद घरवालों को जानकारी दी गई। शाम को परिवारीजन आ गए और उनके समझाने पर वह घर चली गई।