फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Etawah State Highway jammed for two hours after canter truck got stuck

Agra: निर्माणाधीन पुलिया पर फंसी कैंटर, दो घंटे जाम रहा आगरा-इटावा स्टेट हाईवे; गर्मी में परेशान रहे यात्री

Mon, 17 Aug 2026 09:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 17 Aug 2026 09:04 PM IST
सार

निर्माणाधीन पुलिया पर कैंटर फंसने से स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस दाैरान गर्मी में यात्रियों के साथ बच्चे भी परेशान रहे।

विज्ञापन
Agra Etawah State Highway jammed for two hours after canter truck got stuck
जाम लगने से परेशान रहे यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जैतपुर क्षेत्र में आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर सोमवार की शाम 2 घंटे रहे जाम से यात्री और श्रद्धालु परेशान रहे। आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के गढ़ी कूकापुर गांव के पास पुलिया का निर्माण हो रहा है। 
विज्ञापन


निर्माणाधीन पुलिया के पास सोमवार शाम 4.30 बजे कैंटर फंस गई। जिससे जैतपुर और उदी की ओर स्टेट हाइवे पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गये। आवागमन ठप होने की जानकारी पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिया के पास फंसी कैंटर को निकलवाया, तब कहीं जाकर शाम 6.30 बजे स्टेट हाइवे पर आवागमन शुरू हो सका। जाम के दौरान बटेश्वर से दर्शन पूजन कर लौट रहे भिंड, औरैया और इटावा क्षेत्र के श्रद्धालु एवं राहगीर अपने गंतव्य तक जाने को परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के साथ जाम में फंसे बच्चे भी भूख, प्यास से बेहाल रहे। करीब 2 घंटे बाद यातायात शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed