{"_id":"68fc477d6102823e9a098da3","slug":"agra-encounter-uncle-among-kidnappers-of-4-year-old-two-shot-in-police-firing-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: चार साल के भतीजे का अपहरण करने वाला चाचा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दो साथी भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: चार साल के भतीजे का अपहरण करने वाला चाचा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दो साथी भाग निकले
Sat, 25 Oct 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:13 AM IST
सार
आगरा में चार साल के भतीजे का अपहरण करने वाले चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वो घायल हुआ है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एक चौंकने वाला मामला आया। जिसमें चाचा ने साथियों के साथ मिलकर भतीजे के अपराह्न साजिश रची। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से शुक्रवार देर रात मेहताब में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात थाना एत्माद्दौला पुलिस, सर्विलांस नगर जोन और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने महताब बाग के मैदान के पास घेराबंदी की। इसी दौरान अपहरण की घटना में शामिल बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश साबिर पुत्र ताज मोहम्मद निवासी प्रकाश नगर और सत्य प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र प्रमोद निवासी प्रकाश नगर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, उनके दो साथी गगन उर्फ कारें और आकाश उर्फ अल्लू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है।
मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और एक मिस कारतूस (315 बोर) और मोबाइल फोन बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से घटना से जुड़ी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गगन उर्फ कारें चार वर्षीय जय वर्मा का चाचा है।