{"_id":"5f60a57c8ebc3efbb16dd3d8","slug":"agra-dm-pn-singh-steno-corona-virus-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: अपर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी का स्टेनो संक्रमित, दोनों कार्यालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: अपर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी का स्टेनो संक्रमित, दोनों कार्यालय बंद
Wed, 16 Sep 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:16 AM IST
सार
डीएम समेत स्टाफ के अन्य कर्मचारी क्वारंटीन हो गए हैं। स्टोनो के साथ कमरे में बैठने वाले अन्य कर्मचारी को होम क्वारंटीन किया है। बाकी अन्य स्टाफ भी फिलहाल घर से काम करेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिविर कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आवास एवं शिविर कार्यालय (कैंप ऑफिस) पर कार्यरत स्टेनो अविनाश शर्मा की मंगलवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते कैंप आफिस को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। परिसर को सैनिटाइज कराते हुए संपर्क में आए कर्मचारियों की जांच कराई गई है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें रविवार से बुखार आ रहा है। उनके संपर्क में आए 15 अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं। अपर नगर आयुक्त का कार्यालय 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- आगराः कोरोना संक्रमण के बीच बढ़ गए खांसी-जुकाम के मरीज, चिकित्सकों की मानें सलाह
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया एक कर्मी की दो दिन से तबियत खराब थी। हल्का बुखार व खांसी-जुकाम होने पर ट्रू नेट जांच में वायरस की पुष्टि हुई। जिस कक्ष में कर्मचारी बैठता था, उस कक्ष का सील कर दिया है। स्टाफ के साथ बैठने वाले एक अन्य कर्मचारी को होम क्वारंटीन किया है। बाकी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। किसी भी कर्मचारी में फिलहाल कोई लक्षण नहीं है।

नौ मिल चुके हैं संक्रमित
कलक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट में पुष्टि होने के बाद पिछले सप्ताह डीएम कपाउंड में जांच के दौरान पहले चार कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। पांच दिन बाद दोबारा जांच में फिर दो सुरक्षा गार्ड और दो माली पॉजिटिव निकले। यहां स्टेनों समेत आठ लोगों में पुष्टि हो चुकी है।
कैंपस में आवाजाही पर रोक
स्टेनों पॉजिटिव होने के बाद मंगलवार को डीएम कैंप ऑफिस में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। बाहर गेट पर पुलिसकर्मी किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे। इधर, डीएम ने भी खुद को 48 घंटे के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है।