फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra district administration declared six new land mafia

आगरा में छह नए भूमाफिया घोषित: सरकारी जमीनों को फर्जी दस्तावेजों से बेचकर जुटाई अकूत संपत्ति

Sat, 08 Jan 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

घोषित किए गए नए भूमाफियाओं ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन का खुर्दबुर्द किया है। निजी जमीन का आकलन किया जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन
Agra district administration declared six new land mafia
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को डीएम प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सरकारी व निजी जमीनों को अवैध ढंग से बेचने व खुर्दबुर्द करने के मामले में 11 भूमाफिया के मामले में चर्चा हुई। 

विज्ञापन

आगरा में बेशकीमती सरकारी जमीनों को कूटरचित दस्तावेजों से बेचकर अकूत संपत्तियां इकट्ठा करने के मामले में छह नए भूमाफिया घोषित किए गए हैं। जबकि निजी जमीनों को खुर्दबुर्द करने के मामले में पांच नए भूमाफिया घोषित करने से पहले विधिक राय मांगी गई है। जिसके बाद इन्हें भूमाफिया घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि छह भूमाफिया ने 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सरकारी सम्पतियों को खुर्दबुर्द किया है। निजी जमीनों के मामले में सम्पतियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। इनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दिए ये निर्देश 
एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक में डीएम प्रभु नारायण सिंह ने वन विभाग, एडीए, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और तहसीलों के एसडीएम को समय समय पर संपत्तियों का सत्यापन और भूमाफिया के संबंध में प्रस्ताव रिपोर्ट अगली बैठक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

एडीए की जमीन बेचने पर फंसा पूर्व बसपा नेता
शास्त्रीपुरम स्थिति आगरा विकास प्राधिकरण व निजी काश्तकारों की जमीन खुर्दबुर्द करने के मामले में पूर्व बसपा नेता सुशील गोयल की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बजरंग सहकारी समिति सचिव सुशील गोयल को भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम ने शासकीय अधिवक्ताओं से विधिक राय मांगी है। जिसके बाद सुशील को भूमाफिया घोषित किया जा सकता है।

ये भूमाफिया घोषित हुए
1- सुरेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी अहीरपाड़ा
2- बृजेश कुमार पुत्र बीए यादव निवासी बाईपुर
3- नरेंद्र सिंह पुत्र निन्नू निवासी जागेश्वर नगर नगला पदी
4- निरंजन पुत्र टीका निवासी नोफरी
5- कपूरा पुत्र टीका निवासी नोफरी
6- प्रवेंद्र पुत्र भागीरथ निवासी नोफरी

इनके बारे में विधिक राय मांगी 
1- सचिन पुत्र भूरी सिंह निवासी फतेहाबाद रोड
2- राजेन्द्र सिंह पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंद विहार ताजगंज
3- हरेश कुमार पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंद विहार ताजगंज
4- मुनेश कुमार पुत्र रमेशचंद निवासी मनोरा तहसील एटा
5- सुशील गोयल पुत्र दुलीचंद निवासी देहली गेट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed