फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra displays prowess at National Pencak Silat Championship

Agra News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में आगरा ने दिखाया दम

Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Agra displays prowess at National Pencak Silat Championship
पदक विजेता ​खिलाड़ी
आगरा। मेघालय के शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय में 14वीं सीनियर एवं मास्टर्स राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लगभग 300 तकनीकी अधिकारियों और निर्णायकों की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टीम में आगरा के 10 खिलाड़ियों को स्थान मिला। इनमें तीन महिला रेगु और तीन पुरुष रेगु टीम के खिलाड़ी शामिल रहे, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में दीक्षा शर्मा (अंडर-70 किग्रा), तनिषा कश्यप (अंडर-75 किग्रा), ज्योति (अंडर-55 किग्रा) और रमा (अंडर-85 किग्रा) ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में आगरा की वरिष्ठ खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन आगरा की सचिव डॉ. किरण कश्यप ने मास्टर्स वर्ग (80 से 85 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वहीं तनिषा कश्यप ने सीनियर एकल कलात्मक स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया। वह मात्र एक अंक से पदक से चूक गईं, लेकिन उनके प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और पेंचक सिलाट एसोसिएशन आगरा के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed