{"_id":"5aa01b974f1c1bbd218b6bae","slug":"agra-dislocation-in-passport-services-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपको भी बनवाना है पासपोर्ट तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको भी बनवाना है पासपोर्ट तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत को सिर्फ एक सप्ताह ही बीता है और आवेदकों की भीड़ के कारण अव्यवस्थाएं बढ़ गई हैं। फर्नीचर के साथ ही कर्मचारियों की कमी भी साल रही है।
गाजियाबाद पासपोर्ट केंद्र के अधिकारियों ने डाक विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्था दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।
आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत 27 फरवरी को हुई थी। इसमें गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से दो कर्मचारी तैनात किए हैं। डाक विभाग के भी दो डाक सहायक हैं।

केंद्र में पासपोर्ट का आवेदन करने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है। पासपोर्ट सेवा केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि लोगों को तारीख देने के बाद भी वह पूछताछ करने आ रहे हैं।
कार्यालय में आवेदकों को बैठाने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। सुरक्षाकर्मी और हाउस कीपिंग स्टाफ भी नहीं है। इसके साथ ही काउंटरों का विभाजन, बिजली की फिटिंग जैसे कार्य भी अपूर्ण हैं।
गाजियाबाद से इस बाबत डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। उप निदेशक डाक सेवाएं आरबी त्रिपाठी का कहना है कि विभाग को अभी पत्र नहीं मिला है। किसी तरह की समस्याएं हैं तो उन्हें दूर किया जाएगा।