{"_id":"6439187e907c1172430cbf28","slug":"agra-development-authority-has-postponed-decision-to-ticket-shaheed-smarak-in-agra-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुशखबरी: आगरा में शहीद स्मारक पर निःशुल्क ही मिलेगा प्रवेश, बैकफुट पर आया ADA, फैसला स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुशखबरी: आगरा में शहीद स्मारक पर निःशुल्क ही मिलेगा प्रवेश, बैकफुट पर आया ADA, फैसला स्थगित
Fri, 14 Apr 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:41 PM IST
सार
आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। यहां आगरा विकास प्राधिकरण ने शहीद स्मारक पर टिकट लगाने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यानी शहीद स्मारक घूमने वाले पार्यटकों को यहां प्रवेश निःशुल्क ही मिलेगा।
विज्ञापन
शहीद स्मारक, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शहीद स्मारक पर टिकट लगाने के फैसले पर आगरा विकास प्राधिकरण बैकफुट पर आ गया है। उसने टिकट लगाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, आगरा विकास प्राधिकरण ने शहीद स्मारक के रख-रखाव के लिए टिकट लगाने का फैसला लिया था। लेकिन, कई संगठनों और आमजन ने इसका विरोध किया। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को एडीए ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
टिकट लगाने का फैसला स्थगित
बैठक के बाद शहीद स्मारक पर 15 अप्रैल से टिकट लगाने के फैसले को स्थगित करने की जानकारी सार्वजनिक की। बताते चलें कि जोनल और सुभाष पार्क पर टिकट लेने के बाद प्रवेश दिया जाता है। इसी की तर्ज पर एडीए ने शहीद स्मारक पर भी टिकट लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन