फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue Viral Fever News: Three Patients Dies Of Fever In Agra

आगरा: बुखार से 11 माह की बच्ची समेत तीन ग्रामीणों ने तोड़ा दम, 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Fri, 01 Oct 2021 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

आगरा में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। सीएमओ ने बुखार से मरने वालों के यहां टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
Agra Dengue Viral Fever News: Three Patients Dies Of Fever In Agra
गांव हुसैनपुरा में लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में गुरुवार को बुखार से तीन और मौत हो गई। एत्माद्दौला के नगला बिहारी में आठ वर्ष की बालिका तनु वर्मा की मौत हो गई। वहीं, डौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौलारा कला के ग्राम पूठा में शैलेंद्र कुमार वर्मा (38) की मौत हो गई। पिनाहट के गांव ट्यूबल पुरा निवासी गिर्राज सिंह की 11 माह की बेटी रागिनी ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 
नगला बिहारी में अपने मामा नंदलाल के घर रह रही तनु वर्मा (8) को चार दिन से बुखार था। परिजनों ने बताया कि दवाई दिलाने पर बुखार उतर गया था, लेकिन तीन दिन बाद फिर से बुखार आ गया। उलटी होने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां जांच में डेंगू बताया गया, प्लेटलेट्स भी कम थी। गुरुवार दोपहर दो बजे तनु की मौत हो गई। तनु मूल रूप से फिरोजाबाद के नगला बरी की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: मरीजों के लिए घातक है डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन, तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स, बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पूठा के शैलेंद्र के परिजनों ने बताया कि बुखार आने पर शैलेंद्र को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही शैलेंद्र की मौत हो गई। पिनाहट के गांव ट्यूबल पुरा की 11 माह की बच्ची रागिनी को परिजनों ने भदरौली के एक झोलाछाप से दवा दिलाई थी। 

तबीयत बिगड़ने पर उसे फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसमें डेंगू बताया गया। शाम सात बजे आगरा ले जाते समय बच्ची की रास्ते में मौत हो गई। इस तरह से जिले में 16 दिन में 42 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में डेंगू से महज एक मौत हुई है। 
    
डेंगू से किसी की मौत नहीं 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू से जिले में गुरुवार को किसी की मौत नहीं हुई है। कई निजी हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों में डेंगू बताया जा रहा है, जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। बुखार से मरने वालों के यहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

20 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि 
जिले में गुरुवार को आगरा के 14 समेत 20 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यहां 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से आगरा के चार मरीज, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस के दो और एटा का एक मरीज है। एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में एक नया मरीज भर्ती हुआ है। 

वहीं, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी आगरा के हैं। अभी तक 185 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया के दो नए केस मिले। मलेरिया के मरीजों की संख्या अब तक 19 हो गई है। मलेरिया से अभी तक जिले में कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed