फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue two New Cases Found

Dengue: आगरा में डेंगू के दो नए मामले मिले, मरीज की हिस्ट्री पता करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग की टीमें क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। मच्छर का लार्वा तलाशने के साथ लोगों को मच्छर से खुद को बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Agra Dengue two New Cases Found
एसएन में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे दो और मरीजों में डेंगू मिला है। माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में जांच की गई। मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों का सत्यापन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज से सोहल्ला निवासी 32 वर्ष की महिला और खेरागढ़ के 38 वर्ष के पुरुष को डेंगू पॉजिटिव बताया गया है। सोमवार को दोनों मरीजों का सत्यापन कराया जाएगा। मरीजों की हिस्ट्री पता की जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, मच्छर के लार्वा पनपने की स्थिति की जांच, परिवार व आसपास के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण व अन्य गतिविधियां की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में रविवार तक डेंगू मरीजों की संख्या 11 है। जिले में इस वर्ष किसी मरीज की डेंगू से मौत नहीं हुई है।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: हाईकोर्ट पसिर में मां बेचती हैं पेन और फाइल, बेटी बनी जिम्नास्टिक ऑलराउंड चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियों के साथ पार्क तक पहुंच रहीं टीमें 

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग की टीमें क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। मच्छर का लार्वा तलाशने के साथ लोगों को मच्छर से खुद को बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार रविवार को एंबेड संस्था के 10 सदस्यों के साथ सुबह सात बजे पालीवाल पार्क पहुंचे। पार्क में टहलने पहुंचे लोगों को वेक्टर जनित व संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। गत रविवार को शाहजहां गार्डन में जागरूकता अभियान चलाया गया था। प्रत्येक अवकाश वाले दिन यह कार्य करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed