फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue News: six new patients of dengue reported in agra

आगरा: छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

Tue, 28 Sep 2021 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 02:47 PM IST
सार

आगरा में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें फिरोजाबाद के सबसे ज्यादा चार मरीज हैं। एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज है। 

विज्ञापन
Agra Dengue News: six new patients of dengue reported in agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज पहले से ही यहां भर्ती हैं। इनमें फिरोजाबाद के चार, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज है। इससे पूर्व सोमवार को 15 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें आगरा के सबसे ज्यादा आठ मरीज हैं। 

विज्ञापन


एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के चार, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज को डेंगू हुआ है। आज आगरा के एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अब डेंगू वार्ड में करीब 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को पांच बच्चों समेत 11 मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं।
विज्ञापन


वायरल बुखार के भी बढ़ रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को वायरल बुखार के रिकॉर्ड 1188 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा मरीज देहात क्षेत्र के हैं। इनको तेज बुखार, सिर में दर्द, उल्टी और बेचैनी की परेशानी है। दवा देकर चिकित्सक मच्छरों से बचने की नसीहत दे रहे हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed