फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue News: 22 new patients of dengue reported in agra

आगरा: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा में डेंगू का डंक तेजी से लोगों को बीमार कर रहा है। शनिवार को 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक 11 मरीज आगरा के हैं। फिरोजाबाद के पांच, हाथरस के तीन, एटा के दो और मैनपुरी का एक मरीज है। 

विज्ञापन
Agra Dengue News: 22 new patients of dengue reported in agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को डेंगू के 11 मरीज मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 129 हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें फिरोजाबाद, हाथरस और आसपास के जिलों के मरीज हैं। अभी डेंगू वार्ड में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से दो मरीजों की जांच अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के पांच, हाथरस के तीन, एटा के दो, मैनपुरी के एक मरीज में डेंगू मिला है। पांच मरीज ठीक हो गए हैं, जिसमें से चार वयस्क और एक बच्चा शामिल है। सात नए मरीज भर्ती किए हैं। अब डेंगू वार्ड में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से दो की रिपोर्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग में 10 मरीज भर्ती हैं। अब तक डेंगू वार्ड में 164 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमें से 137 डिस्चार्ज हो गए हैं। दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें मेडिसिन में 97 में से 80 डिस्चार्ज हुए और बाल रोग के डेंगू वार्ड में से 67 में से 57 मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और किशोरी में डेंगू की पुष्टि
जैतपुर के गुमान सिंह पुरा गांव में शनिवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक किशोरी और एक 48 वर्षीय महिला है। परिजनों ने दोनों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया था। अभी तक गांव में डेंगू से 18 साल की दीपा और 4 साल के विवेक की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोग अस्पतालों में हैं। अभी भी घर-घर में लोग बीमार हैं। 

बाह सीएचसी पर बच्चों को लेकर पहुंची महिला
बटेश्वर की किशनप्यारी के तीन बच्चे विष्णु(8), गोपाल(6), रिषी (10) बुखार से पीड़ित हैं।  वह खुद भी बीमार है। महिला तीनों बच्चों को लेकर बटेश्वर सीएचसी पहुंची, लेकिन यहां से उन्हें बाह सीएचसी पर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed