फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue And Viral In Rural Areas Six More Death From Fever

डेंगू और वायरल का कहर: आगरा में बुखार से महिला सहित छह की मौत, देहात में सबसे अधिक मौतें

Thu, 14 Oct 2021 08:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Oct 2021 08:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद बुखार से मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। लगातार देहात क्षेत्र में मौत हो रही है। पिनाहट में सबसे अधिक बच्चों की मौत हुई हैं।

विज्ञापन
Agra Dengue And Viral In Rural Areas Six More Death From Fever
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार से बीते 24 घंटे में महिला सहित छह और लोगों ने दम तोड़ दिया। बुधवार को भी बुखार से सीकरी चार हिस्सा में छह वर्षीय बालक कृष्ण कुमार और बाह में एक विवाहिता की जान चली गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक किशोरी की मौत हो गई। मलपुरा में भी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई। आगरा के अलावा बुखार और डेंगू से फिरोजाबाद में पांच एटा में 3 व कासगंज में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बाह पर डेंगू से पीड़ित मरीजों से दो वार्ड भर गए हैं
बाह के पार्वतीपुरा की दीक्षा (22) पत्नी रामलखन को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि उसे निजी चिकित्सक से दवा दिला दी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर पहले फतेहाबाद, फिर आगरा लेकर गए। मंगलवार की शाम आगरा में उपचार के दौरान दीक्षा की मौत हो गई। मृतका की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। अभी 10 दिन पूर्व ही उसने बच्ची को जन्म दिया था। वहीं बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी बाह पर डेंगू से पीड़ित मरीजों से दो वार्ड भर गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी गौरव राजपुत के बेटे कृष्ण कुमार 10 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्लेटलेट्स कम होना बताकर जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। फतेहाबाद के डौकी क्षेत्र के गांव बरौली गूजर के उपगांव लायकपुरा की ठार निवासी ओमप्रकाश में बताया कि पुत्री अर्चना (17) को दो दिन पहले बुखार आने पर स्थानीय चिकित्सक से दवा ली थी। तबियत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलपुरा के गरीबा मोहल्ला के आकाश कुशवाह के नौ माह का बेटा नैतिक को रविवार से बुखार आ रहा था। मंगलवार रात को मौत हो गई। जितेंद्र प्रजापति के दस माह के बेटे अवि का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसे जांच में डेंगू बताया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। संजय कुुुमार के दो माह के बेटे की बुखार से बुधवार को मौत हो गई।

अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed