{"_id":"5ad495994f1c1b61098b4d4c","slug":"agra-demand-for-the-construction-of-barrage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिलकर सांसद कठेरिया ने रखी ये मांग, पूरी होने पर इस मुसीबत से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिलकर सांसद कठेरिया ने रखी ये मांग, पूरी होने पर इस मुसीबत से मिलेगी निजात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते सांसद रामशंकर कठेरिया और जिपं अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को शहर की पेयजल समस्या के संबंध में जानकारी दी और आगरा में बैराज निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की।
कठेरिया ने आगरा के विकास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता की। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि रामशंकर कठेरिया ने मुख्यमंत्री के सामने शहर की पेयजल की समस्या रखी।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष गर्मियों के दिनों में शहर में पानी की भीषण समस्या होती हो जाती है। हमारी सरकार जनता से आगरा में बैराज देने की वादा करती रही है।

Trending Videos
लिहाजा बैराज के काम कराए जाएं ताकि जनता की पानी की समस्या दूर हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत कार्यालय में अधिकारियों नियुक्त करने की मांग रखी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था के संबंध में फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एसके वर्मा को अपने कार्यालय पर बुलाकर बात की।
सांसद ने कहा कि बिजली ठीक नहीं होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली व्यवस्था को ज्यादा लोग लगाकर जल्दी दुरुस्त किया जाय।