फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra dehat

Agra News: पंखे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने तहरीर दी

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
agra dehat
खंदौली(आगरा)। कस्बा रामनगर में रविवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उत्पीड़न की बात कहते हुए हंगामा किया। साथ ही हत्या का शक जताते हुए थाने में तहरीर दी। खंदौली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी नीतू(25) पत्नी गजेंद्र सिंह का शव रविवार दोपहर को एक बजे कमरे में मिला। ससुराल पक्ष के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तब तक मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

नीतू के पिता कारे सिंह (निवासी घड़ी हरिया थाना राया) ने बताया कि दो साल पहले 9 दिसंबर 2020 को नीतू की शादी हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए नीतू को प्रताड़ित किया जाता था। चार महीने पहले उन्होंने परेशान होकर बेटी को मायके बुला लिया था। बाद में ठीक से रखने का आश्वासन पर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि नीतू के मरने की सूचना ससुराल पक्ष ने उन्हें नहीं दी, जबकि पास ही रिश्तेदारी है। उनकी बेटी को साजिश कर दहेज के लिए मार डाला गया है। पिता ने पति गजेंद्र, सास सुधा, ससुर सत्यवीर और देवर सूरज के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।

चार बीघा खेत बेचकर दिया था दहेज
नीतू के पिता कारे सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी में दहेज का सामान खरीदने के लिए अपना चार बीघा खेत बेच दिया था। एक ही लड़की थी, बड़ा लड़का आर्यन सिंह बंगलूरू में एक कंपनी में काम करता है जबकि छोटा बेटा धीरज गांव में ही पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed