फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra dehat

Agra News: नहीं सुलझी तेंदुए की मौत की गुत्थी, बाह में अलर्ट, 13 दिन पहले चंबल के बीहड़ में मिला था मादा तेंदुए का शव

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
agra dehat
इटावा में मरे तेंदुए की फाइल फोटो। - फोटो : Agra Dehat
बाह(आगरा)। बाह से सटे इटावा के चंबल के बीहड़ में 13 दिन पहले मादा तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम में तेंदुए की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। अब विसरा की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इसे बरेली भेजा गया है। वहीं बाह में वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

28 नवंबर को बाह की सीमा से लगे इटावा के मुरोंग गांव के चंबल के बीहड़ में ज्यूलीफ्लोरा (विलायती बबूल) के पेड़ की डालियों के बीच मादा तेंदुए का शव फंसा मिला था। करीब 5 साल की मादा तेंदुए की शिकार के दौरान फंसकर मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा था। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए वेटनरी कॉलेज मथुरा भेजा था। इटावा के रेंजर हरिकिशोर शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह नहीं पता चल सकी है। विसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं बाह की सीमा से लगे मुरोंग में तेंदुए की मौत को लेकर बाह रेंज में अलर्ट जारी किया गया है। रेेंजर आरके सिंह ने बताया कि रेंज में इटावा से सटे उदयपुर खुर्द से लेकर राजस्थान से लगे तासौड़ तक निगरानी बढ़ा दी गई है। मानव और वन्यजीव संघर्ष टालने के लिए बीहड़ी गांवों में गठित समितियों को सतर्क कर दिया है। पिछले साल बाह रेंज के विभिन्न इलाकों में करीब 30 तेंदुए और शावक दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed