फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra dehat

Agra News: चोरी का खुलासा नहीं, मनमानी रिपोर्ट भेजने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दोबारा विवेचना की मांग

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
agra dehat
फतेहपुर सीकरी(आगरा)। थाना इलाके के ग्राम नगला सराय में 5 मई को शिक्षक शैलेंद्र कुमार सहित 4 घरों में चोरी की वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित ने पुलिस पर मनमानी रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चोरी के मामले में शैलेंद्र के पिता रमेश चंद्र ने फतेहपुर सीकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई न होने पर सीएम योगी, पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को शिकायत भेजी गई। हाईकोर्ट के न्याय विभाग के पीठ सचिव डॉ. डीपी सिंह को भी अवगत कराया गया था। उन्होंने खुलासे के निर्देश दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात विवेचक मोहम्मद नदीम खान ने जल्दबाजी में मनगढ़ंत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी।
विज्ञापन

4 अगस्त को पुलिस ने बंटी उर्फ सुरेंद्र पुत्र विशाल निवासी कोलावली, थाना देवगढ़, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश ,राम सूत पुत्र रणवीर निवासी बदले का पूरा, थाना मोरोली, जिला धौलपुर, राजस्थान, रामगोपाल उर्फ छोटा पुत्र सुंदर ,रामराज पुत्र दामोदर निवासी नगर चकिया, थाना डांग, जिला धौलपुर को जेल भेजे जाने से अवगत कराया गया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने नकदी और मोबाइल बरामद नहीं किया। इससे घटना झूठी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के दोबारा मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर उनके सचिव अजय कुमार ओझा ने आगरा के एसएसपी को 27 मई तक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पीड़ित की फतेहपुर सीकरी थाने के उपनिरीक्षक नदीम खान के मनगढ़ंत रिपोर्ट भेजकर शासन को गुमराह करने की शिकायत पर उनका अलीगढ़ तबादला कर दिया गया।

शिकायतों के चलते नवनियुक्त दरोगा जितेंद्र गौतम को नए सिरे से विवेचना की जिम्मेदारी दी गई। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपना तबादला फिरोजाबाद करवा लिया। पीड़ित ने बताया कि बसई डांग धौलपुर जाति विशेष के बदमाशों का गढ़ है। शैलेंद्र कर्दम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दोबारा विवेचना की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed