फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra defeated Muzaffarnagar by 73 runs in the T-20 Cup.

Agra News: टी-20 कप में आगरा ने मुजफ्फरनगर को 73 रन से हराया

Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Agra defeated Muzaffarnagar by 73 runs in the T-20 Cup.
आगरा। मेरठ के गांधी बाग ग्राउंड पर मास्टर वैभव टी-20 कप में सोमवार को आगरा जिला क्रिकेट टीम ने मुजफ्फरनगर को 73 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आगरा टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए। आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने बताया कि बल्लेबाज मयंक तिवारी ने 32 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। जतिन चौहान ने 32 रन और लक्ष्य राठौर ने 28 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरनगर की टीम को गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ से बांधकर रखा। निर्भय यादव ने 2.4 ओवर में एक मेडन डालकर महज आठ रन दिए और दो अहम विकेट झटके। वहीं पुनीत चौधरी ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। अमित ठेनुआ और कार्तिकेय वार्ष्णेय ने भी दो-दो विकेट चटकाया। मुजफ्फरनगर की पूरी टीम 116 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed