फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra dalits boycotted bjp leaders

यहां दलितों ने किया भाजपा का बहिष्कार, 2019 में उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Wed, 04 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
agra dalits boycotted bjp leaders
BJP - फोटो : SELF
आगरा में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मेला कमेटी की ओर से 14 अप्रैल से ईदगाह में विशाल मेले और कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कमेटी के सदस्यों ने ईदगाह स्थित बाग नानक चंद में 50 से अधिक लोगों ने पंचायत की। इसमें उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दलित समाज से होने के बाद भी भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनका साथ नहीं दिया। 

दलितों ने उन्हें वोट देकर संसद और विधानसभा पहुंचाया, लेकिन यह लोग अब दलित आंदोलन में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं।  

कमेटी संयोजक यतिनंदन आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे सभी नेताओं को जयंती समारोह से दूर रखा जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्हें (भाजपा नेताओं को) समाज के कार्यक्रम में शामिल होना है तो पहले भाजपा से इस्तीफा देना होगा। तभी उन्हें मंच पर स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed