फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Crime News: Teenage Girl Grandmother Forced for Bad Work in Red Light Police Raided Hotel and Freed Her

नानी ने बनाया कॉल गर्ल: रेड लाइट एरिया छूटा... होटल में ऑन डिमांड भेजी जा रही थी नाबालिग; ऐसे होता था सौदा

Sat, 16 Dec 2023 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Dec 2023 09:55 AM IST
सार

आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एजेंट किशोरी से ऑन डिमांड होटलों में देह व्यापार कराता था। पुलिस ने होटल अंश पैलेस में छापा मारा था। नानी और ग्राहक समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। होटल संचालक फरार हो गया। नाबालिग की नानी ही उससे देह व्यापार कराती थी।

विज्ञापन
Agra Crime News: Teenage Girl Grandmother Forced for Bad Work in Red Light Police Raided Hotel and Freed Her
नानी की शर्मनाक करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित गांव करबना में बृहस्पतिवार रात को होटल अंश पैलेस से मुक्त कराई गई किशोरी को एजेंट ऑन डिमांड लेकर जाता था। किशोरी को होटलों में भेजने पर नानी पैसा लेती थी। एजेंट ऑटो चालक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एजेंट, नानी और ग्राहक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि होटल से मुक्त कराई गई किशोरी वर्ष 2019 में मुरादाबाद के रेड लाइट एरिया से मुक्त कराई गई थी। उसे आश्रय गृह में रखा गया था। वहां से उसे नानी ले आई थी। उन्होंने लिखकर दिया था कि वह अब बेटी को देह व्यापार में नहीं जाने देगी। लेकिन, अब फिर से किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन


होटल से गोपालपुरा, शमसाबाद निवासी डूंगर उर्फ भोला, तुलसी नगर (ताजगंज) निवासी बलवीर और किशोरी की नानी को पकड़ा था। वहीं होटल संचालक रामकुमार यादव फरार है। मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलवीर ग्राहक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट व्हाट्स एप पर भेजता था फोटो
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि भोला ऑटो चालक है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल रखा है। ग्राहक कॉल करते हैं। वह ग्राहक की मांग के हिसाब से फोटो भेज देता है। सौदा तय होने पर किशोरी को लेकर जाता था। उसे कमीशन के रूप में रकम मिलती थी। बाकी अन्य लोग लेते थे।

वहीं जिस एनजीओ ने पुलिस से शिकायत की, उनके पास किशोरी की पूर्व में जमा कराई गई कक्षा 5 की अंकतालिका है। इसके हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में भेजा गया है। आरोपियों के मोबाइल भी चेक किए गए। इसमें कई लोगों को किशोरी के फोटो भेजे जाने की पुष्टि हुई। वहीं काफी डाटा डिलीट कर दिया गया है। इसकी रिकवरी के लिए मोबाइलों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

शहर के कई होटलों में शिकायत
ताजगंज, सिकंदरा, रकाबगंज, न्यू आगरा के गेस्ट हाउस और होटलों में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। दिवाली पर ताजनगरी स्थित एक होम स्टे में युवती ने हंगामा किया था। जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था।

मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों को जेल भेजा। होम स्टे के खिलाफ कार्रवाई हुई। मगर, अब फिर से होटल में देह व्यापार पकड़ा गया। इससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed