फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra crime bodla incident

बोदला जमीन कांड : प्लाॅट से लूटा गया माल दो माह बाद बरामद

Sat, 09 Mar 2024 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
agra crime bodla incident
आगरा। बोदला स्थित 10 हजार वर्ग जमीन पर कब्जे के मामले में डकैती के मुकदमे के दो माह बाद पुलिस ने शुक्रवार पीड़ित चौकीदार के घर से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी किशोर बघेल से माल बरामद तब किया, जबकि वह अपनी गिरफ्तारी पर स्टे लेकर आया। अब मुकदमे में माल बरामदगी की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

बोदला में उक्त जमीन पर रवि कुशवाह उसका भाई संकरिया और परिवार के सदस्य रह रहे थे। उन्हें वहां से हटाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा गया था। अगस्त 2023 में पहले 9 किलोग्राम गांजा बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गाय। रवि कुशवाह, संकरिया और ओमप्रकाश को जेल भेजा गया। 9 अक्तूबर को मिलावटी शराब का मुकदमा दर्ज करके रवि की पत्नी पूनम और बहन पुष्पा को जेल भेजा गया था। इसके बाद वहां रातोंरात कब्जा कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत तत्कालीन डीजीपी से हुई थी। लखनऊ स्तर से जांच हुई थी। 7 जनवरी को जमीन की कथित मालकिन उमा देवी की तहरीर पर डकैती की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया था। तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, अमित अग्रवाल और पुरुषोत्तम पहलवान जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर कमल चौधरी उनके बेटे धीरू चौधरी और किशोर बघेल को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। जांच में यह खुलासा हुआ था कि मौके पर रखा सामान किशोर बघेल ट्रैक्टर में भरकर ले गया था। हाईकोर्ट से राहत के बाद किशोर बघेल खुद थाने आया था। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंद वीर सिंह ने बताया कि किशोर बघेल से पूछताछ के बाद शुक्रवार को रवि कुशवाह के घर का सामान बरामद किया गया।
सामान बोदला क्षेत्र में ही एक प्लाॅट में छिपाया गया था। कपड़े, बर्तन, बक्सा आदि सामान मिल गया है। टीवी और फ्रिज नहीं मिले। सामान बरामदगी की सूचना पर रवि कुशवाह भी मौके पर आ गया था। उसने अपने सामान को पहचाना। पुलिस ने सामान मिलने के बाद मुकदमे में डकैती का माल बरामदगी की धारा बढ़ाई।



ट्रैक्टर लेकर आया था
इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि किशोर बघेल ने पूछताछ में बताया कि उसे पुरुषोत्तम पहलवान ने मौके पर बुलाया था। उसकी पुरुषोत्तम और बिल्डर कमल चौधरी से पहचान है। उन्हें यह नहीं पता था कि मामला इतना तूल पकड़ लेगा। वह मौके पर रखा सामान ट्रैक्टर में भरकर ले गया था। जिस प्लाॅट में सामान मिला है, उस पर किशोर का कब्जा है।

इन सवालों के नहीं मिले जवाब
- बरामद गांजा और शराब का इंतजाम कहां से हुआ था। प्लाट पर गांजा और शराब किसने छिपाई थी।
- पुलिस किस लालच में जमीन पर कब्जा कराने के लिए तैयार हुई थी। पुलिस और बिल्डर के बीच सेटिंग किसने कराई थी।
- गांजा बरामदगी से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। मौके पर गांजा बिकता है यह दावा किया गया था। यह वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया था।
- साजिश में एसओ के साथ और कौन-कौन पुलिस कर्मी शामिल था। उसे अभी तक आरोपित क्यों नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed