{"_id":"5ab0c1494f1c1bbf758b65b8","slug":"agra-committee-advised-the-chief-minister-to-stop-the-accident-on-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा रोकने के लिए मुख्यमंत्री को दिया ये सुझाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा रोकने के लिए मुख्यमंत्री को दिया ये सुझाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आनलाइन पोर्टल पर सुझाव दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने वालों और मुसाफिरों का बीमा कराया जाए।
इसके लिए टोल दरों में पांच या दस रुपये की बढ़ोत्तरी की जा सकती है ताकि प्रीमियम की राशि अदा की जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह सुझाव अध्ययन के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के अपर सचिव को दिया है।
आगरा डेवलपमेंट सोसायटी एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों पर अंकुश के लिए सरकार को लगातार कोशिश कर रही है। सोसायटी ने 2015 में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

सीएम योगी
- फोटो : self
ताजा सुझाव इस लिहाज से अहम है क्योंकि एक्सप्रेसवे पर हादसों की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एम्स के तीन डाक्टरों की जान चली गई थी।
संस्था के सचिव केसी जैन का कहना है कि जिस तरह हवाई जहाज के टिकट में बीमा होता है, वैसे ही एक्सप्रेसवे के टोल में भी होना चाहिए।
नौ अगस्त, 2012 को शुरू किए गए 165 किलोमीटर के यमुना एक्सप्रेसवे पर 2014 में 772 हादसे हुए थे। इनमें 127 लोग मरे थे। 2017 में 4076 हादसे हुए जिनमें 548 लोगों की जान गई। 2013 में 898 हादसे हुए थे जिनमें 118 लोगों की जान गई थी।

सीआरआरआई की सिफारिश पर अमल नहीं
सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों पर अध्ययन किया। इसके बाद कुछ सुझाव दिए। जैसे कुछ जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि रफ्तार पर लगाम रहे।
दूसरा सुझाव था कि सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाई जाए। तीसरा, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती हो। इन पर अमल नहीं किया गया।
दूसरा सुझाव था कि सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाई जाए। तीसरा, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती हो। इन पर अमल नहीं किया गया।