{"_id":"5f434f34a7a7322b663c3a75","slug":"agra-commissioner-s-mother-infected-with-coronavirus-dies-in-n","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Agra: पिता के बाद संक्रमण से कमिश्वर की मां का भी देहांत, परिवार में दो दिन में दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Agra: पिता के बाद संक्रमण से कमिश्वर की मां का भी देहांत, परिवार में दो दिन में दूसरी मौत
Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
सार
- सोमवार को कमिश्नर के 74 वर्षीय पिता रमेशचंद मीणा का निधन हो गया था। वो भी कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना कहर बरपा रहा है। सोमवार की सुबह एक और बुरी खबर आई। मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार के पिता के देहांत के बाद आज उनकी मां का निधन हो गया। नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दोनों लोग कोरोना संक्रमित थे। दो दिन में कमिश्नर के माता-पिता के निधन से प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
माल रोड स्थित कमिश्नर आवास में पांच अगस्त को स्वास्थ्य विभाग ने 26 लोगों की रेंडम सैंपलिंग कराई थी। कमिश्नर के माता, पिता और बहन समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कमिश्नर के माता-पिता को पहले आगरा में एमजी रोड स्थित प्राइवेट कोविड सेंटर में भर्ती किया था।
विज्ञापन
यहां हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। उन्हें नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रमेश चंद मीणा ने शनिवार रात 12 बजे अंतिम सांस ली। रविवार सुबह 10.30 बजे उनका शव आगरा आया। पिता की मौत के 24 घंटे बाद 69 वर्षीय मां विजय लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिला था संक्रमण
कमिश्नर की मां को कोरोना संक्रमण अस्पताल से मिला था। वो निजी ड्राइवर के साथ उपचार के लिए अस्पताल जाती थीं। ड्राइवर में भी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। कमिश्वर के माता-पिता पुरानी बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
रविवार को मिले थे 38 नए मरीज
कमिश्वर की मां के निधन से सोमवार को कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 107 हो गई है। इससे पूर्व रविवार को 38 नए मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार पार करते हुए 2519 हो गया है। 2125 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 288 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।