{"_id":"693b949bd309a2f5d80979ea","slug":"agra-college-to-begin-practical-exams-from-15-december-students-must-carry-all-academic-certificates-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra College: आगरा कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से हो रहीं शुरू, ये प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra College: आगरा कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से हो रहीं शुरू, ये प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य
Fri, 12 Dec 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:35 AM IST
सार
आगरा कॉलेज में पांच विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए कॉलेज की ओर से जानकारी दी गई है कि विद्यार्थियों को सभी प्रमाणपत्र लाने होंगे।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा
विस्तार
आगरा कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी। अभी रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कला-चित्रकला, जंतु विज्ञान और संगीत के लिए कार्यक्रम जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने जरूरी होंगे।
प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग के बीएससी तृतीय सेमेस्टर बैच प्रथम और पंचम की 16 को और बैच षष्ठम और दशम की 17 को सुबह 9 बजे होगी। बीएससी पंचम सेमेस्टर के बैच प्रथम और षष्ठम की 18 को सुबह 9 बजे से होगी। राजनीति विज्ञान विभाग के बीए तृतीय वर्ष पंचम सेमेस्टर की 16 को और द्वितीय वर्ष की तृतीय सेमेस्टर की 18 को सुबह 10:30 बजे से होगी।
कला एवं चित्रकला विभाग के बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 16 को सुबह 10 बजे से होगी। विद्यार्थियों को पांच प्रैक्टिकल कार्य और आंतरिक फाइल साथ लाना अनिवार्य है। जंतु विज्ञान विभाग के बीएससी तृतीय सेमेस्टर की 15 को और बीएससी पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 को सुबह 9 बजे से होगी। संगीत विभाग के बीए पंचम सेमेस्टर की 16 को सुबह 10 बजे, बीए तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।