{"_id":"5897616d4f1c1bc64fe828fc","slug":"agra-college-teachers-divided-into-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में बंटे आगरा कालेज के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में बंटे आगरा कालेज के शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का असर आगरा कालेज में भी नजर आ रहा है। यहां के शिक्षक दो गुटों में बंट गए हैं। एक धड़ा भाजपा के पक्ष में खड़ा है दूसरा गुट सपा और कांग्रेस के पक्ष में।
शनिवार को आगरा कालेज के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. अरुणोदय वाजपेयी के नेतृत्व में कालेज शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचा और महामंत्री अनिल चौधरी के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की व्यूह रचना बनाई। खबर मिलते ही दूसरे गुट ने भी ताल ठोक दी और निकल पड़े सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने। समाजवादी शिक्षक सभा और समाजवादी विचारों से जुड़े शिक्षकों की सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा हुई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को गरीब, मजदूर, किसान एवं व्यापारियों की विरोधी है। उन्होंने उत्तर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में प्रचार भी किया। बैठक में आगरा कालेज स्टाफ क्लब सचिव डा. कमलेश यादव, डा. सीके गौतम, डा. केके सिंह, डा. प्रथम अंकित, डा. शशिकांत पांडे, डा. शिवकुमार सिंह, डा. महादेव, डा. शिववीर सिंह, डा. आशीष कुमार, डा. विक्रम सिंह, डा. एसके चौहान, डा. विनोद यादव आदि मौजूद रहे।