फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra college gate not open for minister Yogendra Upadhyay car

Agra: चपरासी ने नहीं खोला आगरा कॉलेज का गेट, नाराज होकर लौटे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

Sat, 20 Aug 2022 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शनिवार का आगरा कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते पहुंचे थे, लेकिन चपरासी ने गेट ही नहीं खोला। 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद मंत्री वापस चले गए। 

विज्ञापन
agra college gate not open for minister Yogendra Upadhyay car
आगरा कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की गाड़ी के लिए आगरा कॉलेज का गेट नहीं खोला गया। इस पर मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और नाराज होकर लौट गए। वह यहां चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


शनिवार को आगरा कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा मंत्री को उद्घाटन करना था। वह करीब सवा दस बजे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ थी। यहां करीब 10 से 15 मिनट तक चपरासी ने गेट नहीं खोला। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री लौट आए। 

विज्ञापन

काफी देर खड़े रहे कैबिनेट मंत्री 

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया था, वहां गेट पर पहुंचा था। काफी देर खड़े होने पर गेट नहीं खुला तो सोचा कार्यक्रम नहीं होगा। इसके चलते वह लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ला का कहना है कि यह आगरा कॉलेज का कार्यक्रम नहीं था। यहां की एक शिक्षक ने अपनी संस्था की बैनर तले कार्यक्रम कराया था। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के आगमन की जानकारी भी कॉलेज प्रशासन को नहीं दी। गेट क्यों नहीं खोला इसकी में जांच करवाता हूं। शिक्षक को भी नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed