फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CMO said Kidney And Heart Patients Can Also Get Corona Vaccine

क्या मिर्गी और हृदय के मरीज भी कोरोना टीका लगवा सकते हैं, जानें ऐसे कई सवालों के जवाब

Sat, 16 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Agra CMO said Kidney And Heart Patients Can Also Get Corona Vaccine
बॉक्स में रखी कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वैक्सीन को लेकर अमर उजाला के पाठकों के सवालों के जवाब शुक्रवार को आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने दिए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता पर होगा। मिर्गी और हृदयरोगी भी टीका लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन


सवाल: क्या मिर्गी और हृदय के मरीज भी टीका लगवा सकते हैं? -सुनील कुमार, बरहन
जवाब: बिल्कुल लगवा सकते हैं। मिर्गी, हृदय रोग समेत अन्य बीमारी से पीड़ितों पर टीकाकरण से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सवाल: जिन लोगों को कैंसर, किडनी या हृदह की बीमारी है, क्या वे भी टीका लगवा सकते हैं? उन्हें कोई परेशानी तो नहीं होगी? -अनिल शर्मा, कमला नगर
विज्ञापन

जवाब: हां, लगवा सकते हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को यह टीका लगवाया जा सकता है। टीकाकरण में इन्हें प्राथमिकता पर रखा जाएगा।

सवाल: वैक्सीन लगने से कोई बीमारी तो नहीं हो जाएगी? -अफजल कुरैशी, काजीपाड़ा
जवाब: टीका लगने से किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी, अफवाहों पर ध्यान न दें, टीका जरूर लगवाएं। 

सवाल: स्कूल खुलेंगे तो क्या बच्चों को टीका लगवाए जाएंगे? -अनिल शर्मा, कमला नगर
जवाब: बच्चों को कोरोना वायरस का टीका सबसे बाद में लगाया जाएगा। वैसे, अभी इस बारे में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

सवाल: वैक्सीन लगने के बाद होम क्वारंटीन तो नहीं रहना होगा? -प्रवेंद्र परमार, पीलाखार 
जवाब: वैक्सीन लगने के बाद होम क्वारंटीन रहने की जरूरत नहीं है। पहले की तरह ही दैनिक कार्य चलते रहेंगे। 

सवाल: टीका कैसे काम करेगा? मान लिया मुझे लग गया तो क्या मैं फिर कभी संक्रमित नहीं होऊंगा? -मनोज दुबे, केदार नगर
जवाब: जैसे अन्य बीमारियों के टीके काम करते हैं, वैसे ही यह भी करेगा। इसे लगवाने से शरीर में एंटीबॉडीज विकसित हो जाएंगी। इससे संक्रमण से बचाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed